छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण.

भूपेंद्र साहू ब्यूरो चीफ 96 91 444 583
बिलासपुर – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने जिला कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम गोडाउन का निरीक्षण किया। प्रत्येक तीन महीने में गोडाउन का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुक्रम में यह निरीक्षण किया गया। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी इस मौके पर उपस्थित थे। उन्होंने ईवीएम व वीवीपेट के समुचित रखरखाव नियमित रूप से करते रहने के निर्देश दिए। मतदाताओं को ईवीएम के संबंध में जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण की कुछ ईवीएम मशीनें एसडीएम कार्यालय और जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में भेजी जा रही है। कलेक्टर ने उनका भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी भी उपस्थित थें।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button