छत्तीसगढ़

यातायात पुलिस की चेकिंग अभियान एवं इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के माध्यम से सिग्नल पर 36 वाहनों पर कार्यवाही।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
Smart City Bilaspur…
यातायात पुलिस की चेकिंग अभियान एवं इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के माध्यम से सिग्नल पर 36 वाहनों पर कार्यवाही।
सुरक्षा, अपराध नियंत्रण व संभावित दुर्घटनाओं एवं शहर यातायात व्यवस्था प्रबंध के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाई गई।

यातायात DSP संजय साहू ने बताया कि हुंडई चौक, राजेंद्र नगर चौक, प्रताप चौक, कोनी आईटीआई चौक, वैष्णवी विहार रोड, गुंबर पेट्रोल पंप चेकिंग पॉइंट लगाई गई थी।
चेकिंग अभियान में मुख्य रूप से ब्रिथ एनालाइजर मशीन के साथ नशे में वाहन चलाने वालो, बिना नंबर तीन सवारी, गलत तरीके से लिखा नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न, ब्लैक फिल्म, कर्कश ध्वनि उत्पन्न करने वाले वाहन एवं संदेहहास्पद वाहन चालकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

यातायात की चेकिंग अभियान के अंतर्गतयातायात पुलिस के द्वारा दौरान ➖174 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए➖62,400/- का चालान काटा गया। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल के माध्यम से शहर के सिग्नल पॉइंट अग्रसेन चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, नेहरू चौक एवं महामाया चौक में सिंगनल जंप करने में 36 वाहन पर कार्यवाही कर 10,800/- चालान काटा गया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button