छत्तीसगढ़

एसबीआई एटीएम 8 माह से बंद, ग्राम सालेमेंटा में बना शोपीस


भानपुरी । बस्तर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सालेमेटा कोसरटेडा जलाशय पर के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक एटीएम पिछले 8 महीने से नहीं उगल रहा पैसा आसपास के ग्रामीण जनों तथा बांध स्थल को देखने आते सैलानियों को जब पैसे की जरूरत होती है । तब निराशाजनक लौटना पड़ता है । इसकी सूचना संबंधित विभाग को कई बार दी गई इसके पश्चात भी एटीएम एजेंसी की कोई पहल नहीं रहा है । अब यह एटीएम सिर्फ शोपीस बना हुआ है।
ग्राम सालेमेटा के ग्रामीण अनिल बघेल, दिगपाल, चेतन राम, त्रिलोचन, जदू राम, हेम सिंह, विश्वनाथ, फरशुराम बघेल, उमेश कुमार आदि ने बताया कि एटीएम कोई मतलब का नहीं जिससे जरूरतमंद को कभी भी इसका लाभ नहीं मिल पाया है ग्रामीण ने बताया कि लगभग 8 माह से एटीएम से पैसा नहीं निकल रहा है इसका लाभ ग्रामीण एवं दूर-दराज से आए हुए पर्यटको को नहीं मिल पा रहा है जरूरतमंद चीज के लिए भी लोगों को भटकना पड़ता है इस संबंध में संबंधित विभाग के पास कई बार शिकायत की गई इसके बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।इसमें सुधार नहीं हो पा रहा है । एटीएम मात्र शोपीस बना हुआ है ।इसलिए ग्रामीणों का कहना है कि एटीएम चालू कर दिया जाए या फिर बंद कर दिया जाए ताकि लोगों को भटकना ना पड़े ।

Related Articles

Back to top button