छत्तीसगढ़

बिलासपुर एवं उसलापुर स्टेशनों के मध्य स्थित सिरगिट्टी-तारबाहर फाटक 01 नवम्बर 2023 को रात्री 11.00 बजे से 02 नवम्बर, 2023 को सुबह 04.00 बजे तक बिलासपुर-उसलापुर फ्लाईओवर प्रोजेक्ट के अंतर्गत नई लाइन को बिलासपुर यार्ड से जोड़ने का कार्य हेतु अस्थायी रूप से रहेगा बंद।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
Smart City bilaspur…
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर रेल मंडल के अन्तर्गत बिलासपुर एवं उसलापुर रेलवे स्टेशनों के बीच (सिरगिट्टी-तारबाहर फाटक) रेलवे फाटक बिलासपुर-उसलापुर फ्लाईओवर प्रोजेक्ट के अंतर्गत नई लाइन को बिलासपुर यार्ड से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के अंतर्गत 01 नवम्बर, 2023 को रात्री 11.00 बजे से 02 नवम्बर, 2023 को सुबह 04.00 बजे तक रेलवे फाटक अस्थायी रूप से बंद रहेगा।
रेलवे फाटक बंद रहने के दौरान सड़क वाहन एवं स्थानीय नागरिकों का आवागमन बिलासपुर यार्ड के पूर्व में स्थित चुहचुहियापारा रोड अंडर ब्रिज एवं हेमूनगर रोड ओवर ब्रिज का उपयोग किया जा सकता है।स्थानीय नागरिकों को रेलवे फाटक बंद होने के दौरान होने वाली असुविधा के लिए रेल प्रशासन खेद प्रगट करते हुये ऐसे आवश्यक विकास कार्यो हेतु सहयोग की आशा करता है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button