छत्तीसगढ़
सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डरा-धमकाकर, ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार।

सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डरा-धमकाकर, ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार।
आरोपियों के कब्जे से 40000/- रुपये, 02 नग सोने जैसे पिले धातु का अंगूठी एवम 01 चैन, मोबाइल, तथा अपराध के पैसे से खरीदी गई एक्टीवा गाड़ी को किया गया जप्त।
आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।
दो आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी जारी
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
- आयुष यादव पिता धर्मेन्द्र यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी मोपका विवेकानंद नगर, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
- आदर्श शर्मा पिता रमाकांत शर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी दीनदयाल कालोनी बहतराई, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
- प्रिंस साहू पिता नंदकिशोर साहू, उम्र 18 वर्ष 03 माह, निवासी दीनदयाल कालोनी बहतराई, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
- आदित्य पांडे पिता हेम कुमार पांडे, उम्र 19 वर्ष, निवासी बजरंग चौक के पीछे, आर.के. नगर, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।




