छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ धमतरी के 90 लोग वाराणसी से आ रहे थे मथुरा, पटना-कोटा एक्सप्रेस में दो यात्रियों की मृत्यु, सात बीमार

रायपुर। Chhattisgarh News पटना-कोटा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 17 तीर्थ यात्रियों की रविवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। आगरा पहुंचने से पहले इनमें एक महिला की मौत हो गई। दूसरे ने कैंट स्टेशन पर दम तोड़ दिया। सात को गंभीर हालत में रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छत्तीसगढ़ के धमतरी के गांव बारना में रहने वाले 90 यात्रियों का समूह वाराणसी में दर्शन करने के बाद मथुरा जा रहा था। इनमें से अधिकांश ने वाराणसी में खाना खाया था। रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ ने यात्रियों को फूड प्वायजनिंग की आशंका जताई है। यह ट्रेन दस घंटे की देरी से आगरा पहुंची थी।

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button