खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईराजनीतिक

आज पृथ्वी होटल में होगा व्यापारी सम्मेलन

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 14 जून बुधवार को दोपहर 1 बजे स्थान दुर्ग शिवनाथ नदी के पास में स्थित पृथ्वी होटल में आगामी चुनाव को लेकर भाजपा अभी से मैदान में तैयारियां कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी महाजनसंपर्क अभियान चला रही है, जिसके अंतर्गत भाजपा जहां वोटरों के बीच जाकर केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी दे रही है तो वही व्यापारियों को साधने के लिए व्यापारी सम्मेलन का आयोजन कर रही है। उक्त कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के व्यापारीगण शामिल होंगे!
भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर भाजपा की ओर से  व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।  इसमें केंद्र सरकार की ओर से व्यापारियों के हित में चलाई जा रही योजनाएं व सुरक्षित माहौल को लेकर चर्चा की जाएगी।   उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल होंगे! इस अवसर पर भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, दुर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ,दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय, जनसंपर्क अभियान के दुर्ग लोकसभा के संयोजक प्रेम प्रकाश पांडे , वैशाली नगर विधायक विद्या रतन भसीन सहित अन्य वरिष्ठ नेता गण भी शामिल होंगे!
उक्त सम्मेलन में जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने अधिक से अधिक संख्या में व्यापारियों से उपस्थिति की विनम्र अपील की है! उक्त जानकारी भाजपा भिलाई मीडिया विभाग जिला प्रमुख जयप्रकाश यादव ने दी।

Related Articles

Back to top button