छत्तीसगढ़

स्वस्थ्य शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं : कलेक्टर श्री महोबे

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत् बाल देखरेख संस्था शासकीय बाल गृह कवर्धा में ’’स्पोर्टस फेस्टिवल’’ का आयोजन

स्वस्थ्य शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं : कलेक्टर श्री महोबे

कवर्धा, 25 अप्रैल 2023। मिशन वात्सल्य अंतर्गत किशोर न्याय (बालकों के देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 यथा संशोधित 2021 के तहत् जिला प्रशासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा देखरेख एवं संरक्षण की जरूरतमंद बच्चों को मिशन वात्सल्य अंतर्गत संस्थागत सेवाएं प्रदान करने के लिये शासकीय बाल गृह कवर्धा संचालित किया जा रहा है।
संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग एवं कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार बाल देखरेख संस्था शासकीय बालगृह में निवासरत बच्चों के शारीरिक, मानसिक विकास उत्साह वर्धन तथा तनाव मुक्त करने बच्चों के मनोरंजन के लिए 26 से 28 अप्रैल 2023 तक आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत स्पोर्टस फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिसमें विभिन्न खेल एवं गतिविधियां जैसे दौड़ 100 मीटर, रिले रेस, लम्बी कूद, मैराथन, फूटबाल, कब्बडी, खो-खो, बैडमिन्टन, बॉस्केटबाल, बोर्ड गेम सतरेज, लूडो, कैरम आदि प्रतियोगिता एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालकों को पुस्स्कार वितरण कर सम्मानित किया जाएगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button