छत्तीसगढ़

ठंड के चलते स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, जानें बच्चों को कब भेजना है स्कूल…

रायपुर । school timing Changes due to cold to severe छत्तीसगढ़ में बीते कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा अगले 24 घंटे तक प्रदेश के 8 ज़िले शीतलहर पड़ने वाली है। सबसे न्यूनतम तापमान कबीरधाम ( 2.7 डिग्री ) में दर्ज किया गया है।school timing Changes due to cold to severe कड़ाके की ठंड के चलते प्रशासन ने स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया है। रायपुर के स्कूलों के भी समय में बदलाव हुआ है। अब सुबह 7 बजे के बजाए 8 बजे तक बच्चे स्कूल पहुंचेंगे। वहीं दूसरी पाली के स्कूल दोपहर 12.30 बजे से शुरू होंगे । सर्दी की वजह से आम जनता का बुरा हाल है। कोरिया, अंबिकापुर,बिलासपुर, चिरमिरी, मैनपाट, पेंड्रा से लेकर रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button