Uncategorized

नाबालिग को शादी का झांसा देकर गुजरात ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ कवर्धा- भोरमदेव थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर गुजरात ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को कोर्ट में पेशी के बाद आरोपित को ज्युडिशियल रिमांड में जेल भेज दिया है। आरोपित युवक दिलीप(20) पुत्र धनेश गंधर्व ग्राम गोछिया का रहने वाला है। महीने भर पहले आरोपित एक नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर गुजरात भगा ले गया था। जहां उसे मीरा लेवर कॉलोनी अंकलेश्वर जिला भरूच में रखा था। जांच में आरोपित युवक का लोकेशन पता चला। थाना प्रभारी राजेश कुमार राठौर ने पांच सदस्यीय टीम गुजरात भेजी, जहां आरोपित युवक को गिरफ्तार किया गया। अपहृत किशोरी को उनके परिजन के सुपुर्द कर बुधवार को आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पास्को एक्ट के तहत जेल भेज दिया है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button