Bokaro Naxal Encounter: जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़.. 1 करोड़ रुपए के इनामी समेत 8 नक्सलियों के किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Bokaro Naxal Encounter: बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले में आज कोबरा की 209 बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें कि, 1 करोड़ रुपए के इनामी नक्सली विवेक मारा गया है। मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जिसमें अब तक कुल 8 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।
Read More: Heat Wave Alert in MP: आसमान से बरस रही आग.. एमपी के इस जिले में 44 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, कई जिलों में लू का अलर्ट जारी
झारखंड के बोकारो के जंगलों में मुठभेड़ जारी है। एनकाउंटर के बाद मौके से एक SLR, दो इंसास राइफल और एक पिस्तौल बरामद किए गए हैं। राहत की खबर है कि, ऑपरेशन में किसी जवान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, इस ऑपरेशन के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में बताई जा रही है।
Read More: Gold Price Today 24 Carat 10 Gram: अबकी बार सोना 1 लाख पार, 10 ग्राम में सीधे 5000 रुपए की बढ़ोतरी, जानिए आज क्या है एक तोला गोल्ड का रेट
बता दें कि, इससे पहले बीते 12 अप्रैल को चाईबासा में IED ब्लास्ट में झारखंड जगुआर का एक जवान शहीद हो गया था, जबकि एक CRPF जवान घायल हुआ था। रांची रेंज के डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया था कि, घायल जवान का इलाज जारी है और हालत स्थिर है। इसी महीने की शुरुआत में, झारखंड के जाराइकेला इलाके में भी एक IED धमाका हुआ था, जिसमें 2 CRPF जवान घायल हुए थे, उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट करके रांची लाया गया था। दोनों जवानों की हालत अब स्थिर है।