Crime

एक नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप

झारखंड के धनबाद से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एक नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मां के साथ थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करा दी है।

इस दौरान उसने रिश्तों को शर्मसार करने वाली आपबीती सुनाई कि कैसे उसके पिता ने हथियार के दम पर उससे दुष्कर्म करता था और डराता धमकाता था। शिकायत मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने सुनाई आपबीती
जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता हथियार के दम पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता था और किसी को न बताने की धमकी देता था। नाबालिग बच्ची इतनी डरी हुई थी कि वह इस बारे में अपनी मां को भी अपना दर्द नहीं बता पा रही थी। रविवार की रात जब मां की नजर बच्ची पर पड़ी तो उसने पूछताछ की। फिर बच्ची रोने लगी और मां को सारी आपबीती सुना दी। पीड़िता ने मां को बताया कि उसके पिता बंदूक की नोक पर उसके साथ तीन महीनों से दुष्कर्म कर रहे थे और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसके बाद मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और झरिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button