वडनगर से वाराणसी जा रही जल जन बाइक रैली का कबीरधाम जिले में भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष उमंग पांडेय के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत अभिनंदन

–
वडनगर से वाराणसी जा रही जल जन बाइक रैली का कबीरधाम जिले में भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष उमंग पांडेय के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत अभिनंदन
दिनांक: 29 सितम्बर एवं 30 सितम्बर को कबीरधाम जिला में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा जी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कबीरधाम के तत्वावधान में दो दिवसीय भव्य “जल-जन सेवा संकल्प बाइक रैली” का स्वागत एव आयोजन 29 एवं 30 सितम्बर 2026 को सफलतापूर्वक किया गया।
प्रथम दिवस (29 सितम्बर 2026): भव्य स्वागत एवं सांस्कृतिक संध्या बाइक रैली की शुरुआत रेंगाखार मंडल के धवईपानी से हुई,यहाँ भाजयुमो द्वारा भव्य स्वागत किया गया और भव्य बाइक रैली के माध्यम से स्वागत कर कार्यकर्ताओं और बाइकर्स के जत्थे ने प्रस्थान किया। मार्ग में बंजारी मंदिर दर्शन करते हुए बोड़ला मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा मंचीय स्वागत किया गया बोड़ला के हिन्दू संगम में आदिवासी बैगा के साथ सामूहिक भोज कर नगर पंचायत के स्वच्छता दूत का सम्मान किया गया साथ ही साथ कवर्धा के सिग्नल चौक में ऐतिहासिक स्वागत राउत नाचा आतिसबाजी के साथ स्थानीय निवासियों, जनप्रतिनिधियों तथा संगठन के कार्यकर्ताओं एवमम बहनों के द्वारा द्वारा पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर रैली का आत्मीय व भव्य स्वागत किया गया। कवर्धा शहर में बाइकर्स द्वारा देश के अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। साथ ही साथ संध्याकाल में उमेश उत्सव उद्यान, कवर्धा में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया कवर्धा नगर पालिका में मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम योजना के तहत सभी हितग्राहियों का शाल श्री फल भेट कर स्वागत किया गया
द्वितीय दिवस (30 सितम्बर 2026): सेवा कार्य, सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण
रैली के दूसरे दिन की शुरुआत उमेश उत्सव उद्यान से हुई। सेवा वाटिका एवं वृक्षारोपण: सरस्वतीशिशु मंदिर कवर्धा भगुटोला में ‘सेवा वाटिका’ कार्यक्रम के अंतर्गत व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
पारंपरिक स्वागत एवं जन-संपर्क: इसके पश्चात कवर्धा भाजयुमो द्वारा बाइक रेली के माध्यम से रैली पोंड़ी, पाण्डातराई एवं हरि नाला पंडरिया पहुँची। पंडरिया में स्थानीय बैगा नर्तकों द्वारा पारंपरिक ‘राउत नाचा’ एवं ‘बैगा नृत्य’ की प्रस्तुति के साथ सांस्कृतिक गरिमा के बीच रैली का अभूतपूर्व स्वागत किया गया।
- एन.जी.ओ. एवं संस्थाओं का सम्मान: सामुदायिक भवन, पंडरिया में समाज सेवा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्थाओं (‘पर्यावरण संरक्षण समिति’ एवं ‘बेजुबां समिति’) हेतु एन.जी.ओ. सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
- समापन एवं प्रस्थान: इसके बाद रैली कुकदूर एवं पोलमी होते हुए मध्य प्रदेश राज्य की ओर आगे के पड़ाव के लिए प्रस्थान कर गई।
- विशेष उपस्थिति इस रेली में दाहोद के सांसद श्री जसवंत सिह सुमन जी प्रभारी श्री अवधेश चंदेल जी का रहा
संगठन एवं सभी जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस दो दिवसीय संकल्प बाइक रैली में विशेष मार्गदर्शन भारतीय जानता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र चन्द्रवंशी जी का मिला इस रेली में राजनांदगांव लोकसभा के सांसद श्री संतोष पांडेय जी भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर पीयूष सिंह जी भाजयुमो प्रदेश मंत्री कार्यक्रम प्रभारी आकाश सिह भाजयुमो कवर्धा जिला के प्रभारी आयुष सिह जी सह प्रभारी डॉ संस्कृति वर्मा रूट प्रभारी मनीराम साहू जी शामिल हुए एवम् साथ ही मार्गदर्शन मोतीराम चंद्रवंशी जी रामकुमार भट्ट जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू जी जिला भाजपा महामंत्री मुकेश ठाकुर नितेश अग्रवाल कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश भाजपा कवर्धा शहर के मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा जी नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल जी का मिला स्वागत हेतु श्री मति नीतू शर्मा हेमलता नामदेव सानु साहू जिला कार्यक्रम प्रभारी अमित चंद्रवंशी, थानेश्वर जायसवाल महामंत्री भाजयुमो भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नीतीश चंद्रवंशी, अश्वन साहू,अजय ठाकुर, सुदर्शन कुम्भकार,सौरभ सिंह,नरोत्तम साहू, जिला मंत्री सौरभ शर्मा,कृष्णा साहू,धनराज सिंह परमार,प्रताप ध्रुवे,रामचरण साहू,केशरीचन्द सोनी,कोषाध्यक्ष हुमलाल पटेल, योगेन्द्र ठाकुर अजय केशरवानी कार्तिक सोनी विकास कुर्रे विक्रम साहू दुर्गेश दुबे जिला कन्या सयोजिका विद्या गंधर्व भगवती मिरज रेंगाखर मंडल अध्यक्ष राजेश निषाद,बोड़ला मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा,कवर्धा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष खिलेश बंजारे,पिपरिया मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र साहू,कवर्धा शहर मंडल अध्यक्ष डोनेश ठाकुर,पांडातराई मंडल अध्यक्ष सिद्धांत मिश्रा, पंडरिया मंडल अध्यक्ष हरि साहू,दुल्लापुर मंडल अध्यक्ष परमेश्वर यादव,कुकदूर मंडल अध्यक्ष राकेश पन्द्राम,लोहार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पाली, भोरमदेव मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल,रणवीर पुर मंडल अध्यक्ष सूर्या कौशिक,इंदौरी मंडल अध्यक्ष उमेश्वर साहू,कुंडा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंश सहित जिले के सभी मंडलों के भाजपा पदाधिकारी, सभी नगर पंचायत अध्यक्ष गण युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं प्रकोष्ठों के सदस्य भारी संख्या में शामिल हुए।




