छत्तीसगढ़

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भेजा जेल

राजनांदगांव सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- बोरतालाब थाना क्षेत्र अंतर्गत 11 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी पतिराम चंद्रवंशी निवासी ग्राम चारभाठा (बागनदी) के खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक घटना 30 अक्टूबर की शाम की है। आरोपी किसी परिचित व्यक्ति से मिलने गया था। परिचित घर पर नहीं था। पहले तो आरोपी ने परिचित व्यक्ति के बड़ी लड़की से आपत्तिजनक बातचीत की, यह सुनकर लड़की बाहर भाग गई। इसके बाद आरोपी ने घर में सो रही छोटी लड़की से दुष्कर्म किया और छिप गया। पड़ोसियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई की।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button