अवैध शराब के विरुद्ध सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 30 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब के विरुद्ध सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 30 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
परिवहन में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल एवं सफेद रंग की बोरी से 5.400 बल्क लीटर शराब जप्त ।
कबीरधाम जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर सब्जी मंडी के पास एनएच-30 मेन रोड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से देशी शराब रखकर परिवहन/बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब, कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत 2400 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 28 J 6792 बरामद की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्रीलाल जी सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा की गई।
दिनांक 04.09.2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रांसपोर्ट नगर सब्जी मंडी के पास एनएच-30 मेन रोड पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG 28 J 6792 में अवैध देशी शराब रखकर बिक्री कर रहा है।
मुखबिर की सूचना के आधार ट्रांसपोर्ट नगर कवर्धा सब्जी मंडी के पास पुलिस टीम पहुंची तो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 28 J 6792 के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे मौके पर गवाहों के समक्ष पकड़ा गया।
पूछताछ करने पर संदिग्ध ने अपना नाम सागर नामदेव पिता बहादुर लाल नामदेव, उम्र 28 वर्ष, निवासी करपात्री पार्क, कवर्धा, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम (छ.ग.) का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे वाली मोटरसाइकिल क्रमांक CG 28 J 6792 की डिक्की की तलाशी लेने पर उसमें रखी एक सफेद रंग की बोरी मिली। उक्त सफेद रंग की बोरी के अंदर 180-180 एमएल क्षमता वाली प्लास्टिक बोतलों में सीलबंद देशी प्लेन 10 पाव रोमिया देशी प्लेन शराब एवं 20 पाव पावर देशी प्लेन मदिरा, कुल 30 पाव अवैध शराब र कीमती 2400 रुपये एवं आरोपी के पास से 160 रुपये नगद बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की गई।
आरोपी सागर नामदेव को दिनांक 04.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम ने स्पष्ट कहा है कि
अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री जैसी गतिविधियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि जिले में अवैध शराब अथवा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
