छत्तीसगढ़

अधोसंरचना विकास कार्य हेतु रद्द की गई गाड़ियों का पुन: परिचालन

अधोसंरचना विकास कार्य हेतु रद्द की गई गाड़ियों का पुन: परिचालन

बिलासपुर :- 13 मई, 2025 रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में सेवड़ाफुली जंक्शन - कान्ड्रा जंक्शन के मध्य में टीआरटी ब्लॉक कार्य किया जाएगा । इस कार्य के लिए दिनांक 13 एवं 16 मई 2025 को टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस को पूर्व मे रद्द किया गया था, अब इस गाड़ी को पुन: परिचालन किया जाएगा ।

जिसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित निम्न गाड़ियों का पुन: परिचालन रहेगा ।

पुन: परिचालन होने वाली गाडियाँ :-

• दिनांक 13 एवं 16 मई, 2025 को टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस का पुन: परिचालन रहेगा ।
• दिनांक 14 एवं 17 मई, 2025 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस पुन: परिचालन रहेगा ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button