छत्तीसगढ़

धान के अवैध संग्रहण पर लगातार जारी है कार्रवाई*

*धान के अवैध संग्रहण पर लगातार जारी है कार्रवाई*
*4.50 लाख रूपए का 144 क्विंटल धान जब्त*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
बिलासपुर, 9 जनवरी 2025/धान के अवैध संग्रहण एवं परिवहन के खिलाफ आज 3 ठिकानों पर कार्रवाई कर लगभग 4.50 लाख रूपए के 144 क्विंटल धान जब्त किए गए। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य, राजस्व एवं मण्डी के अधिकारियों ने दबिश देकर कार्रवाई की। इस तरह धान खरीदी तक हर रोज जारी रहेगी। जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि रतनपुर तहसील के ग्राम तेंदुभाठा में किसान रायसिंह द्वारा 52 क्विंटल धान अवैध रूप से परिवहन कर अपने घर लाया गया। किसान से 52 क्विंटल धान जब्त कर 31 जनवरी 2025 तक धान उपार्जन केन्द्र में विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार बिलासपुर के नेतृत्व में गांव उर्तुम में 80 क्विंटल धान भी जब्त किया गया। उपरोक्त धान बैमा नगोई से उपार्जन केन्द्र दर्रीघाट ले जाया जा रहा था। धान किसान चन्द्रिका वैष्णव के खाते में विक्रय किए जाने हेतु ले जाया जा रहा था। अवैध तरीके से परिवहन किये जा रहे धान को ट्रेक्टर सहित जब्त किया गया। तखतपुर में वैभव ट्रेडर्स बेलसरी के निरीक्षण में 30 बोरा धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया जिसके संबंध में संस्थान के प्रोपराईटर द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। धान मंडी अधिनियम के तहत धान जब्त किया गया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button