छत्तीसगढ़
पल्स पोलियो अभियान 2020 जिले के 19 हजार से ज्यादा नौनिहालों को पिलायी जायेगी पोलियो की खुराक 19 जनवरी को सघन पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो अभियान 2020
जिले के 19 हजार से ज्यादा नौनिहालों को पिलायी जायेगी पोलियो की खुराक
19 जनवरी को सघन पल्स पोलियो अभियान
नारायणपुर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- जिले के करीब 19 हजार से ज्यादा नौनिहालों को आगामी 19 जनवरी को पल्स पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी। कलेक्टर श्री पदुमसिंह एल्मा ने सघन पल्स पोलियो अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। शून्य से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को निर्धारित दिवस पर पल्स पोलियो बूथ में ले जाकर पोलियो की दो बूंद खुराक अवश्य पिलाने का आग्रह पालकों, अभिभावकों और जनसाधारण से किया है। उन्होंने इस दिशा में जनप्रतिनिधियों और पंचायत पदाधिकारियों सहित गणमान्य नागरिकों तथा ग्रामीणों से सक्रिय रूप से सहभागिता निभाने की अपील की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ए.आर.गोटा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में सघन पल्स पोलियो अभियान हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। जिले मंे 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 19 हजार 240 बच्चोेें को 19 जनवरी को पल्स पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी। जिसके तहत् प्रथम दिन पल्स पोलियो बूथ में बच्चों की पोलियो की दवा पिलायी जायेगी, और इसके पश्चात दो दिवसों तक संबंधित टीकाकरण दलों द्वारा घर-घर संपर्क कर पल्स पोलियो की खुराक लक्षित आयु वर्ग के बच्चों को दी जायेगी। इस हेतु जिले में 410 पल्स पोलियो बूथ बनाये गये हैं। जिसमें कुल 780 कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। इसके साथ ही जिले के हाट-बाजारों, टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड में लक्षित आयु वर्ग के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने के लिए 2 मोबाईल टीम तथा 8 ट्रांजिट दल बनाये गये हैं। जिले में पल्स पोलियो अभियान के सुचारू संचालन हेतु 24 सुपरवाईजरों की नियुक्ति भी की गई है।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100