खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईदेश दुनियाराजनीतिक

पाटन व उतई नगर पंचायत में कांग्रेस को बेदखल कर भाजपा ने जमाया कब्जा

पाटन नगर पंचायत में भी भाजपा की जीत हुई है। यहां पर भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश निक्की भाले चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के लक्ष्मी नारायण पटेल को हराकर भाजपा की पाटन नगर पंचायत में वापसी कराई है। 15 वार्डों वाले इस नगर पंचायत में भाजपा ने 8 और कांग्रेस ने 7 वार्ड में जीत दर्ज किया है। जिले की उतई नगर पंचायत में भी भाजपा की सरस्वती साहू ने जीत दर्ज कर लिया है। अध्यक्ष पद उन्होंने कांग्रेस की हीरा देवी को पराजित किया। यहां पर 15 वार्डों के घोषित नतीजे में भाजपा ने 10 वार्ड, कांग्रेस ने तीन तीन दो वार्ड में जोगी कांग्रेस के पार्षद निर्वाचित हुए हैं। भिलाइ निगम के वार्ड 24 के उप चुनाव में भाजपा के प्रदीप सेन और चरोदा निगम के देव बलोदा वार्ड 28 से भाजपा की शिव कुमारी यादव की जीत हुई है। रिसाली वार्ड उप चुनाव में कांग्रेस के राहुल राय जीते।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button