छत्तीसगढ़

डाकमत पत्रों की गिनती में 6 सीटों पर कांग्रेस, 5 पर भाजपा आगे, ज्योत्सना महंत 5000 वोटों से आगे

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ रायपुर- लोकसभा चुनाव के नतीजे आने में समय है, लेकिन रुझान आना शुरू हो गए हैं। ईवीएम खोली जा चुकी हे औरमतपत्रों की गिनती शुरू हो चुकी है। वहीं डाकमत पत्रों की गिनती में 11 सीटों के रुझान आ चुके हैं। इनमें छह सीटों पर कांग्रेस और पांच सीटों पर भाजपा आगे हैं।27 मतगणना केंद्रों में 5184 मतगणनाकर्मी और माइक्रोऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।प्रदेश में सबसे पहले बस्तर लोकसभा सीट के नतीजे आएंगे। वहीं सबसे ज्यादा उम्मीदवार रायपुर में होने के चलते यहां के नतीजे सबसे आखिरी में घोषित होंगे।

लाइव रिजल्ट अपडेट :

सुबह 9.01 बजे : रायगढ़ से भाजपा की गोमती साय आगे निकलीं।

सुबह 8.57बजे : रायगढ़ से कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया आगे निकले।

सुबह 8.56बजे : कोरबा से कांग्रेस कीज्योत्सना महंत 5000 वोटों से आगे।

सुबह 8.36बजे : महासुंद में कांग्रेस के धनेंद्र साहू, राजनांदगांव में भाजपा के संतोष पांडेय आगे।

सुबह 8.36बजे : बस्तर से कांग्रेस के दीपक बैज 1971 वोटों से आगे

सुबह 8.29बजे : सरगुजा से कांग्रेस के खेलसाय सिंह, जांजगीर से भाजपा के गुहाराम अजगले आगे।

सुबह 8.24बजे : दुर्ग सीट से भाजपा केविजय बघेल आगे चल रहे हैं।

सुबह 8.19बजे : रायगढ़ से भाजपा की गोमती साय,रायपुर सीट से सुनील सोनी आगे

सुबह 8.17बजे : कोरबा सीट से कांग्रेस की ज्योसना महंत आगे

सुबह 8.12 बजे : बिलासपुर से कांग्रेस अटल श्रीवास्तव आगे चल रहे हैं।

सुबह 8.10 बजे : कांकेर से कांग्रेस के बीरेश ठाकुर, बस्तर से कांग्रेस के दीपक बैज आग चल रहे हैं।

14 राउंड में हागी काउंटिंग

कम मतदान केंद्रोंवाले विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए 14-14 टेबल औरअधिक मतदान केंद्रो वाले क्षेत्रा की मतगणना के लिए 21-21 टेबल लगाए हैं।लोकसभावार 14 से 22 राउंड में गणना होगी।लोकसभा चुनाव के लिए 41,197 निर्वाचन कार्मिकों को पोस्टल बैलेट जारी किए गएथे, जिसमें से 22,901 प्राप्त हो चुके हैं।जबकि 17,223 पंजीकृत सर्विस मतदाताओं को ऑनलाईन पोस्टल बैलेट भेजे गए थे, इसमें से 10,803 प्राप्त हो चुके हैं।

मतणना की शुरुआत बैलेट पेपर की गिनती से होगी।इसके साथ ईवीएम में वोटों की गिनती राउंडवार शुरू कर दी जाएगी।ईवीएम से गिनती पूरी होने के बाद सबसे अंतिम में रैंडमली विधानसभावार 5-5 वीवीपीएट बॉक्स खोले जाएंगे, जिनका मिलान ईवीएम से आए परिणाम से किया जाएगा। इस व्यवस्था के चलते परिणाम की घोषणा होने में रात 12 बज सकते हैं, लेकिन स्थिति देर शाम तक ही स्पष्ट हो जाने की संभावनाहै।

पिछले चुनावों की बात करें तो वर्ष 2014 में भाजपा को 10 सीटें मिली थीं। जबकि कांग्रेस के खाते में महज एक दुर्ग लोकसभा सीट ही गई। वहीं एग्जिट पोल में इस बार नतीजे चौंकाने वाले दिखाए गएहैं। सारे एग्जिट पोल को देखें तो उसके मुताबिक, भाजपा को प्रदेश में 3 से 5 सीटों का नुकसान होने का अनुमान है।

वहीं कांग्रेस के खाते में 3 से 4 सीटोंकी बढ़त हो रही है और उसे 4 से 6 सीटें मिल सकती हैं। माना जा रहा है कि राज्य सरकार की 10 हजार करोड़ की कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ जैसी योजनाएं भाजपा पर भारी पड़ीं हैं। दूसरी ओर उम्मीदवारों की बात करें तोइसे जनता की नाराजगी समझें या भाजपा का अंदरूनी सर्वे, पार्टी ने सभी सीट पर नए चेहरों को ही मौका दिया है।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button