छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 5 और भाजपा 4 सीट पर आगे

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- सबसे पहले आएंगे बस्तर लोकसभा सीट के परिणाम
छत्तीसगढ़ में हुए लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर मतगणना शुरू होने में बस कुछ ही देर बाकी है । सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होने के साथ ही रुझान मिलने लगेंगे । प्रदेश में सबसे पहले बस्तर लोकसभा सीट के नतीजे आएंगे। वहीं सबसे ज्यादा उम्मीदवार रायपुर में होने के चलते यहां के नतीजे सबसे आखिरी में घोषित किए जाएंगे । बता दें साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 10 और कांग्रेस को 1 सीट (दुर्ग) मिली थी । वहीं हाल में आए एग्जिट पोल में यहां भाजपा को 3 से 5 सीटों के नुकसान की बात कही गई है ।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू होने से पहले कोंडगांव के स्ट्रांग रूम में तैनात सीआरपीएफ के जवान बी सतीश कुमार की हार्टअटैक से मौत हो गई ।

 

छत्तीसगढ़ के बारे में
छत्तीसगढ़ 1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर नया राज्य बना था । यहां वर्तमान में कुल 27 जिले हैं, जबकि 146 तहसीलें हैं । प्रदेश की राजधानी रायपुर है, जो राज्य की सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला भी है । राज्य में कुल 90 विधानसभा सीट, कुल 11 लोकसभा सीट हैं । यहां से राज्यसभा के लिए जाने वाले सदस्यों की संख्या 5 है ।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button