दैनिक राशिफल

15 मई क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (Aries) : आज आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं। आपको आपके मित्रों का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज आप परेशानियों को खुद पर हावी न होने दें।

वृष (Taurus) : आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। क्या न करें- आज खुद के बारे में ज्यादा चिंता न करें। सबकुछ ईश्वर पर छोड़ दें।
मिथुन (Gemini) : आज का दिन बहुत ही बेहतर है। आपके जीवनसाथी का मिजाज आज बढिय़ा रहेगा। क्या न करें- कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना न भूलें। लोगों की बातों में न आएं।
कर्क (Cancer) : आज नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ आएगा। क्या न करें- आज आपके बॉस किसी भी मामले में दिलचस्पी नहीं जाहिर करेंगे, अत: विवाद से बचें।
सिंह (Leo) : आज अपने दोस्त से बहुत लंबे समय बाद मिलने का ख्याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। क्या न करें- आज आपके प्रिय के बीच दरार पड़ सकती है, इसलिए गलतफहमी से बचें।
कन्या (Virgo) : आज दफ्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। क्या न करें- आज पैसा खर्च करते समय असावधानी न बरतें।

तुला (Libra) : आज अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फंसे इंसान की मदद करने के लिए करेंगे। क्या न करें- आज सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है, अत:यात्रा न करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। क्या न करें- आज अपने पुराने या सगे-संबंधी से किसी बात पर बहस करने से बचें। दूसरों की बातों को धैर्यपूर्वक सुनें।
धनु (Sagittarius) : आज चीजें आपकी इच्छा के मुताबिक चलेंगी, लेकिन अपने पार्टनर  के साथ आप अच्छा समय गुजारेंगे। क्या न करें- आज बिना समझे-बूझे किसी कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें।
मकर (Capricorn) : आज खर्चों में इजाफा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। क्या न करें- आज कोशिश करें कि किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं। सोच-समझकर आगे बढ़ें।

 

कुंभ (Aquarius) : आज आपका चुंबकीय और जिंदादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केंद्र बना देगा। क्या न करें- आज किसी समस्या को हल्के में न लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
मीन (Pisces) : आज अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फायदा नहीं पहुंचाएगा। क्या न करें- आज कोई आपकी छवि धूमिल कर सकता है, अत: असावधानी न बरतें।

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

 

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button