छत्तीसगढ़

मन की बात” का हर एपिसोड देशवासियों के लिए कुछ नया सीखने का अवसर : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना पीएम मोदी की “मन की बात” का 132वां संस्करण

“मन की बात” का हर एपिसोड देशवासियों के लिए कुछ नया सीखने का अवसर : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना पीएम मोदी की “मन की बात” का 132वां संस्करण l

बिलासपुर l बिल्हा विधानसभा l पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने आज बूथ क्रमांक 210, बोदरी में पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष सुरेश पोटानी के निवास पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ 132 वां संस्करण को सभी के साथ मिलकर सुना। इस अवसर पर श्री कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने वैश्विक परिस्थितियों के बीच खाड़ी देशों द्वारा भारतीयों को दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने देशवासियों से अपील की कि इस चुनौतीपूर्ण समय में हम सभी एकजुट रहें, जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें।

इस मौके पर श्री कौशिक ने कहा कि ‘मन की बात’ न केवल विचारों का आदान-प्रदान है, बल्कि यह देश को एक सूत्र में बांधने का एक प्रेरणादायक प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि इसके हर एपिसोड से देशवासियों को कुछ नया सीखने और करने की प्रेरणा मिलती है।उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम कर्मयोगियों, नवाचार करने वालों और समाज के लिए समर्पित लोगों के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मंच के जरिए देशवासियों से सीधा संवाद स्थापित करते हैं, जिससे आमजन स्वयं को राष्ट्र निर्माण से जुड़ा हुआ महसूस करता है. उस अवसर पर कार्यकर्ता गण एवं आमजन उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button