शंकाओं के समाधान के लिए व्यय अनुवीक्षण सेल सह कन्ट्रोल कक्ष स्थापित

शंकाओं के समाधान के लिए व्यय अनुवीक्षण सेल सह कन्ट्रोल कक्ष स्थापित
नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे कार्य करने विभिन्न अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
व्यय अनुवीक्षण सेल सह कन्ट्रोल कक्ष का दूरभाष नंबर 07741-233003 है
कवर्धा, 13 मार्च 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिएजिला कार्यालय में व्यय अनुवीक्षण सेल सह कन्ट्रोल कक्ष स्थापित किया गया है। व्यय अनुवीक्षण सेल सह कन्ट्रोल कक्ष का दूरभाष नंबर 07741-233003 है। कलेक्टर श्री महोबे ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में राजनीतिक दलों एवं अन्य जनमानस की आवश्यक शंकाओं के समाधान एवं जवाब के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी निर्वाचन घोषणा की तारिख से आगामी आदेश पर्यन्त लगाई है। नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर 24 घण्टे कार्य करने के लिए विभिन्न पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की गई है। नियंत्रण कक्ष में प्रातः 06 से दोपहर 01 बजे तक कार्य करने के लिए श्री प्रदीप सिंह ठाकुर सहायक ग्रेड-3, श्री अमन दुबे की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार दोपहर 01 बजे से रात्रि 09 बजे तक कार्य करने के लिए श्री गगन नायक सहायक ग्रेड-3, संतोष कुमार जायसवाल भृत्य और रात्रि 09 बजे से प्रातः 06 बजे तक कार्य करने के लिए योगेश्वर कुमार नाग सहायक ग्रेड-3, श्री राजेन्द्र मिश्रा भृत्य की ड्यूटी निर्धारित की गई है।