Uncategorized

मृत मजदूर परिवार के परिवारजनों से मिले विधायक आशीष छाबड़ा

*मृत मजदूर परिवार के परिवारजनों से मिले विधायक आशीष छाबड़ा सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-देव यादव की रिपोर्ट

*बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा* ने बेरला विकासखंड के ग्राम कठिया पहुंचकर प्रवासी मजदूर अमेरिका साहू पति कृष्णा साहू के परिजनों से भेंट की ज्ञात हो कि बनारस मजदूरी करने गए कृष्णा साहू परिवार जो वापस अपने गृह प्रदेश छत्तीसगढ़ आ रहा था। कटघोरा में लघुशंका के लिए रोके गए बस से श्रीमती अमेरिका साहू भी लघुशंका के लिए गई थी सड़क पार करते समय ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे घटनास्थल पर ही अमेरिका साहू की मौत हो गई। सूचना दूरभाष पर मिलते ही *विधायक आशीष छाबड़ा* ने प्रदेश के गृह मंत्री को इस घटना की जानकारी देते हुए मृतक एवं परिवारजनों को कठिया लाने हेतु शासकीय वाहन की मांग की जिस पर शासकीय वाहन से मृतक तथा परिवारजनों को लाया जा सका । लॉकडाउन में फंसे होने के कारण मजदूर परिवार पर दोहरी मुसीबत आन पड़ी।
विधायक आशीष छाबड़़ा ने मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा आश्वासन दिया कि शासन से उन्हें सहायता पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे ।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंसी पटेल, सिद्धिक खान सदस्य जनपद पंचायत, अवनीश राघव, टी.आर. जनार्दन, अजयराज सेन, शुभम वर्मा, राम खिलावन साहू इत्यादि उपस्थित रहे ।

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button