छत्तीसगढ़

नक्सल क्षेत्र में तैनात 29वीं वाहिनी आईटीबीपी कर रही युवाओं को सेना मे भर्ती होने प्रोत्साहित

कोंडागांव/धनोरा। छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत जिला कोण्डागांव में नक्सल विरोधी अभियान के लिए तैनात 29वीं वाहिनी आईटीबीपी के सीओपी धनोरा कैम्प परिसर में समर बहादुर सेनानी आईटीबीपी 29वीं वाहिनी बल के निर्देशन पर ललित कुमार (सहायक सेनानी) के नेतृत्व में धनोरा तथा उसके नजदीक गाॅवों के नवयुवकों को सेना तथा पुलिस में भर्ती कराने के लिए सीओबी धनोरा में तैनात विशेष प्रशिक्षको द्वारा गाॅव के नौजवान युवको को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान इन नवयुवको का शारीरिक क्षमता को बढाने तथा भर्ती होने के लिए क्या-क्या मापदंडो होने चाहिए इसका प्रशिक्षण के द्वारा ज्ञान दिया जा रहा है, ताकि ये नवयुवक इस प्रशिक्षण का लाभ उठाते हुये सेना तथा पुलिस में भर्ती होकर इस देश की रक्षा में अपना योगदान दे सके।

 

Related Articles

Back to top button