Uncategorized

New Hostel Rules 2025: स्टूडेंट्स की आज़ादी पर लगा ब्रेक! हॉस्टल छोड़ने से पहले लेनी होगी पेरेंट्स की इजाज़त, इस सत्र से विश्वविद्यालय में लागू होंगे नियम

New Hostel Rules 2025 | Image Source | IBC24

इंदौर: New Hostel Rules 2025: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) प्रशासन ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 से छात्रावास में सख्त अनुशासनात्मक नियम लागू करने का निर्णय लिया है। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अब हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को एक दिन से अधिक समय तक बाहर रहने की स्थिति में अपने अभिभावकों की अनुमति अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होगी।

Read More :  Rail Yatra Award 2025: रेल यात्रियों की खुली लॉटरी, ट्रेन में सफर कीजिए और पाइए इनाम, बस आपको करना होगा ये काम, रेलवे ने किया बड़ा ऐलान

New Hostel Rules 2025:  विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय हॉस्टल नियमों के गलत उपयोग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लिया है। जानकारी के अनुसार कुछ छात्र विश्वविद्यालय की छूट का अनुचित लाभ उठाकर अनुशासनहीन गतिविधियों में शामिल हो रहे थे, जिससे विश्वविद्यालय की छवि और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे। DAVV प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को हॉस्टल से बाहर जाने के लिए अब पहले अभिभावकों से लिखित या ईमेल के माध्यम से अनुमति लेनी होगी। एक दिन से अधिक समय के लिए बाहर रुकने पर बिना अभिभावक की स्वीकृति के कोई छात्र हॉस्टल से बाहर नहीं जा सकेगा।

Read More :  9 April 2025 Ka Rashifal: जल्दबाजी से बचें, विरोधियों से हो सकती है परेशानी, जानें कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल?

विश्वविद्यालय प्रशासन का सख्त रुख

New Hostel Rules 2025: DAVV के अधिकारियों का कहना है कि यह कदम छात्रों की सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए जरूरी है। विश्वविद्यालय प्रशासन इन नियमों का सख्ती से पालन करवाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित छात्र के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button