छत्तीसगढ़
जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक 4 अगस्त को।

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक 4 अगस्त को।
बिलासपुर, 3 अगस्त 2026/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में 4 अगस्त को समय सीमा की बैठक के उपरांत होगी। बैठक में जल जीवन मिशन के कार्याें की समीक्षा, गतिशक्ति पोर्टल में के.एम.एल. जियो टेगिंग फाइल हेतु सपोर्ट मद में प्रशासकीय स्वीकृति, पूर्ण एवं हस्तातरित हर घर जल योजनाओं के भुगतान की स्वीकृति सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।



