छत्तीसगढ़राजनीतिक

AAP: आमरण अनशन के चौथे दिन चन्द्रभान बैठे अनशन पर, प्रेरक संघ भी पहुचा समर्थन में

http://sabkasandesh.com/archives/67706

कोंडागांव। जिले में 19 जुलाई से आप नेता आमरण अनशन पर बैठे हैं। अनसन के चौथे दिन जिला महासचिव चंद्रभान श्रीवास्तव आमरण अनसन पर बैठे। आम आदमी पार्टी अपनी दो मांगो को लेकर विगत 18 दिनों से रायपुर में आमरण अनशन कर रही है इसी तारतम्य में प्रदेशव्यापी आमरण अनशन प्रदेश के हर जिले में 19 तारीख से किया जा रहा है। भूपेश सरकार प्रदेस के युवाओं को अनदेखा कर रही है और ये कांग्रेस सरकार जिन घोषणा पत्र के बदौलत सत्त्ता पर काबिज हुई है सत्ता में आते ही 18 महीने में ही अपने सभी घोषणा जिसे कांग्रेस ने संकल्प पत्र का नाम दिया था भूल गई है। एक बार कांग्रेस सरकार उस संकल्प पत्र को पढ़े की क्या वादा उसने प्रदेश के बेरोजगारों के लिए किया था। अब तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सरकार सत्ता पाने के लालच में यंहा के जनता और युवाओ के साथ छल कपट करने का कार्य कर रही है।

आप नेता पितांबर नाग ने कहा कि सरकार कितनी भी जतन कर ले ये अनशन जारी रहेगा जब तक हमारी दो मांगे सरकार पूरी नही कर देती। सरकार हमारी मांगे नही मानती तो सभी संघठनो के प्रमुख संपर्क में है और बहुत जल्द ही एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। आम आदमी पार्टी के इस आंदोलन के समर्थन करने के लिए प्रेरक संघ भी सामने आया है और आप पार्टी के समर्थन के लिए युवा इस न. 6263230333 पर मिस काल दे सकते हैं।

http://sabkasandesh.com/archives/67838

Related Articles

Back to top button