छत्तीसगढ़

जिला पंचायत सदस्य के लिए 52 नामांकन हुए दाखिल क्षेत्र क्रमांक 10 नेलवाड़ के लिए सर्वाधिक 9 नामांकन भरे गये

जिला पंचायत सदस्य के लिए 52 नामांकन हुए दाखिल
क्षेत्र क्रमांक 10 नेलवाड़ के लिए सर्वाधिक 9 नामांकन भरे गये
नारायणपुर,सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने आखिरी दिन आज सोमवार 6 जनवरी को 3 बजे तक 11 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 52 अभ्यर्थियों ने नामांकन भरे। कलेक्टर एवं रिटर्निंग आफिसर श्री पदुम सिंह एल्मा ने बताया कि निक्षेप राशि जमा कर 55 संभावित प्रत्याशियों ने आज तक नामांकन फार्म लिये थे। जिसमें से कुल 52 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन फार्म जमा किये हैं। क्षेत्र क्रमांक 10 नेलवाड़ के लिए सर्वाधिक 9 नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं। वहीं क्षेत्र क्रमांक 6 गढ़बेंगाल के लिए सबसे कम 2 नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं। 
कलेक्टर एवं  रिटर्निंग आफिसर श्री पी.एस.एल्मा ने बताया कि कल 7 जनवरी को नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जायेगी। नौ जनवरी को दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र की वापसी होगी। इसके तत्काल बाद प्रतीक चिन्ह आबंटित किया जायेगा। बता दें कि जिला पंचायत नारायणपुर में 11 जिला पंचायत सदस्यों के पद हैं। जिसमें सेे 8 पद नारायणपुर विकासखंड से चुने जायेंगे। वहीं ओरछा विकासखंड से 3 जिला पंचायत सदस्य चुने जायेंगे।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button