दैनिक राशिफल

22 जुलाई क्या कहते है आपके सितारे

मेष राशि 

आपके लिए दिन मिलाजुला रह सकता है। पार्टनर आप से नाराज हैं तो उन्हें मनाने का प्रयास आपको करना चाहिए नहीं तो बहुत देर हो सकती है।    

वृषभ राशि 

प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपको लिए सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत में कुछ गिलेशिकवे पार्टनर से हो सकते हैं लेकिन शाम का समय सुखद साबित हो सकता है।   

मिथुन राशि 

मिथुन वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित हो सकता है। प्रेम जीवन की गाड़ी आज पटरी पर आएगी। आज कुछ ऐसा माहौल हो सकता है कि आपको प्रेम जीवन के शुरुआती दिनों की याद आ सकती है।            

कर्क राशि 

कर्क लग्न और राशि वालों अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का आपको मौका मिल सकता है। कुछ लोग रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।             

सिंह राशि 

सिंह राशि वाले आज दुनिया से दूरी बनाकर अपने पार्टनर की बाहों में बाहें डाले कहीं घूमने निकल सकते हैं। दिन अच्छा साबित हो सकता है।         

कन्या राशि  

पार्टनर को लेकर अगर कोई तीसरा आपके सामने राय रखता है तो उसकी बातों पर विश्वास करने से पहले जांच-पड़ताल अवश्य करें। बेवजह शक करने से दूरियां बढ़ सकती हैं।              

तुला राशि 

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है। आप लव पार्टनर को कोई सरप्राइज देने का प्लान बना सकते हैं।              

वृश्चिक राशि

आपके दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। पार्टनर को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, स्थिति को संभालने के लिए उन्हें समझने और सुनने की कोशिश करें।             

धनु राशि 

आपके लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है। लव लाइफ की गाड़ी आज वापस पटरी पर आ सकती है जिसके चलते आपके चेहरे पर मुस्कान आएगी।

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों वैवाहिक और प्रेम जीवन में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आज बीती बातों को याद करके आपको खुशी महसूस होगी।              

कुंभ राशि 

कुंभ वालों रोमांस तो आपको जीवन में आज देखने को मिलेगा लेकिन साथ ही कुछ गलतफहमियां भी पैदा हो सकती है, सतर्क रहें।            

मीन राशि 

आज आपका दिन अच्छा रह सकता है। जो लोग सिंगल हैं आज के दिन मिंगल कर सकते हैं।    

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button