बुके नहीं बुक भेंट करिए” SSP रजनेश सिंह की अनूठी पहल, जन्मदिन पर छात्रों को बांटी कॉपी-पेन, बिलासपुर पुलिस की प्रेरणा – जन्मदिन पर पुष्पगुच्छ की जगह शिक्षा सामग्री

“बुके नहीं बुक भेंट करिए” SSP रजनेश सिंह की अनूठी पहल, जन्मदिन पर छात्रों को बांटी कॉपी-पेन, बिलासपुर पुलिस की प्रेरणा – जन्मदिन पर पुष्पगुच्छ की जगह शिक्षा सामग्री
भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट बिलासपुर ।
बिलासपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह IPS ने समाज को एक नई दिशा दिखाई है। उन्होंने अपने जन्मदिवस पर पारंपरिक बुके स्वीकार न कर “बुके नहीं बुक भेंट करिए” अभियान शुरू किया है।
इस अभियान के तहत SSP महोदय ने जरूरतमंद छात्रों के लिए कॉपी, पेन, स्केच पेन सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री एकत्र कर जिले के विभिन्न स्कूलों और संस्थानों में वितरित करने का संकल्प लिया है।
SSP कार्यालय ने आर्यन फिल्म्स के डायरेक्टर श्री रामानंद तिवारी को पत्र लिखकर इस सामग्री को जरूरतमंद छात्रों तक पहुंचाने में सहयोग मांगा है।
पुलिस की इस पहल की हर तरफ सराहना हो रही है।
दिल से धन्यवाद 🙏 बिलासपुर DIG, SSP रजनीश सिंह IPS की प्रेरणादायक पहल।
जन्मदिन पर बुके की जगह जरूरतमंद बच्चों को कॉपी-पेन भेंट।
“बुके नहीं बुक भेंट करिए” अभियान 👏
बधाई के फूल नहीं, शिक्षा के उपकरण चाहिए। SSP बिलासपुर ने दिखाई नई राह।



