छत्तीसगढ़

विश्वकर्मा जयंती का उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ श्रमिक मजदूर संगठन ने किया पौधारोपण

छुरा गरियाबंद

रिपोर्ट भूपेंद्र गोस्वामी

*विश्वकर्मा जयंती का उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ श्रमिक मजदूर संगठन ने किया पौधारोपण*

गरियाबंद छुरा -विश्वकर्मा जयंती का उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ श्रमिक मजदूर संगठन जिला गरियाबंद द्वारा ग्राम पंचायत खरखरा का आश्रित ग्राम पंडरीपानी में प्राथमिक स्कूल परिसर में फलदार पौधे का वृक्षारोपण कार्य किया गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष लीना दुबे ने बताया कि हमारी संगठन जो कि मजदूरों का हितों को लेकर कार्य करते हैं और जनहित से जुड़े विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए निरंतर उसका लाभ आमजन को मिलें इसके लिए प्रतिबद्ध है इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष का निदेशानुसार पौधारोपण कार्य किया गया।
उक्त कार्यक्रम में जिला महामंत्री रामकुमार यादव,
जिला अध्यक्ष लीना दुबे, जिला कोषाध्यक्ष स्वाती कोशले, मोहन यादव, मोतीलाल यादव, सत्यनारायण विश्वकर्मा,मोती राम पटेल, प्राथमिक स्कूल शिक्षिका बसंती साहू, नवयुवक समिति के सदस्यों में अध्यक्ष देवेंद्र कुमार धुव्र, तेजराम धुव्र, यशवंत धुव्र, भगतसिंह अड़ील,छत्तेशवर सोरी, राजकुमार आदि उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button