समाजसेवी एवं कुंडा के पूर्व सरपंचसुरेन्द्र छाबड़ा के नेतृत्व में 75 तीर्थयात्री तीर्थ यात्रा के लिए रवाना

समाजसेवी एवं कुंडा के पूर्व सरपंचसुरेन्द्र छाबड़ा के नेतृत्व में 75 तीर्थयात्री तीर्थ यात्रा के लिए रवाना
काशी विश्वनाथ, अयोध्या, प्रयागराज, चित्रकूट,मैहर धाम की करेंगे दर्शन
कुंडा — धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए पंडरिया विधानसभा के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व सरपंच कुण्डा सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा के सौजन्य से एवं उनके नेतृत्व में 75 सदस्यीय तीर्थयात्री दल रविवार प्रभात फेरी मण्डली कुण्डा के बैनर तले तीर्थ यात्रा पर रवाना हुआ।
तीर्थ यात्रा का शुभारंभ *छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। मंदिर परिसर में सभी यात्रियों ने माता से सुख, शांति और यात्रा की सफलता की कामना की। पूजा अर्चनाके पश्चात भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच तीर्थयात्रियों का दल कुण्डा से रवाना हुआ।
यात्रा का कार्यक्रम
इस 75 दलीय दल द्वारा काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या धाम, प्रयागराज संगम, चित्रकूट और मैहर धाम सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन किए जाएंगे।
प्रभात फेरी मण्डली कुण्डा के पदाधिकारियों ने बताया कि समाजसेवी सुरेन्द्र छाबड़ा पिछले कई वर्षों से श्रद्धालुओं को सुलभ और व्यवस्थित तीर्थ यात्रा कराने में सहयोग कर रहे हैं।
*समाजसेवी सुरेन्द्र छाबड़ा ने कहा*
“प्रभु दर्शन से मन को शांति और जीवन को नई ऊर्जा मिलती है। प्रभात फेरी मण्डली के सभी सदस्यों के साथ यह यात्रा हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। मेरी कामना है कि सभी यात्री सकुशल दर्शन कर वापस लौटें।”
तीर्थ यात्रियों में
मुख्य रूप से पूर्व सरपंच सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा उपसरपंच मुमताज अहमद पंच भूपेंद्र चंद्राकर पंच प्रतिनिधि ध्वजाराम चंद्राकर पंच प्रतिनिधि लवलेश चंद्राकर पंच रमेश सारथी पंच नंद कुमार साहू पत्रकारबाबूलाल रजक ,साहू पंच प्रतिनिधि आनंद परवाना पंच प्रतिनिधि भागवत साहू प्रभात फेरी मण्डली सदस्यों में नाथू राम यादव भीखम साहू घूरन यादव मोहन चंद्राकर रामप्रसाद चंद्राकर बलबल रामप्रसाद चंद्राकर बुधवा राम साहू परमेश्वर चंद्राकर दुष्यंत चंद्राकर शत्रुघ्न चंद्राकर सुरेश चंद्राकर बल्लू साहू बबलू साहू रिखी राम चंद्राकर सहित अन्य सदस्यगण शामिल है
यात्रियों को विदा करने के लिए बड़ी संख्या में परिजन और समाज के लोग उपस्थित थे। ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के साथ सभी को विदाई दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी यात्रा में शामिल हैं



