महिला एवं बाल विकास विभाग कबीरधाम द्वारा 8 मार्च को भोरमदेव क्लब छीरपानी कॉलोनी कवर्धा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जाएगा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयेजन 8 मार्च को
कवर्धा, 06 मार्च 2021। महिला एवं बाल विकास विभाग कबीरधाम द्वारा 8 मार्च को भोरमदेव क्लब छीरपानी कॉलोनी कवर्धा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में होगा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साहित्य, कला, समाज, शिक्षा, महिलाओं एवं बच्चों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने, कोविड 19 के दौरान निःस्वार्थ सेवा प्रदान करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा साथ ही समस्त विभाग को पत्र लेख कर विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं की सूची प्राप्त की जा रही है, जिन्हे भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में महिलाओं से जुडे़ विभिन्न मनोरंजक खेलगतिविधियां भी आयोजित होगी, जिसमे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।