छत्तीसगढ़

कलेक्टर श्री रघुवंशी ने गोटाजम्हरी कोसा सेंटर का किया निरीक्षण Collector Shri Raghuvanshi inspected Gotajamhari Kosa Center

कलेक्टर श्री रघुवंशी ने गोटाजम्हरी कोसा सेंटर का किया निरीक्षण
नारायणपुर 28 जनवरी 2022-कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आज नारायणपुर जिले के टसर कोसा सेंटर गोटा जम्हरी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने केासा सेंटर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने कोसा पालन करने वाली महिला समूह के सदस्यों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने समूह को
 शासन से मिलने वाली सुविधाओं, आमदनी, कोसा करने की विधि, बाजार की व्यवस्था आदि की जानकारी ली। समूह की महिलाओं ने बताया कि विगत अगस्त माह में तैयार कोसा के विक्रय से समूह को 1 लाख 77 हजार रूपये से अधिक की आमदनी हुई है। वहीं दूसरी फसल दिसम्बर में तैयार हुई, जिससे 92 हजार से अधिक रूपये की आय हुई है। इस दौरान सहायक संचालक रेशमपालन श्री आईके बागरी, फिल्ड आफिसर श्री नरेन्द्रकुमार मरसकोले उपस्थित थे

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button