छत्तीसगढ़
खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 जिले के उपार्जन केंद्रो में 17 हजार 524 क्विंटल धान की हुई खरीदी

खरीफ विपणन वर्ष 2021-22
जिले के उपार्जन केंद्रो में 17 हजार 524 क्विंटल धान की हुई खरीदी
नारायणपुर 08 दिसम्बर 2021 – वर्तमान में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में नारायणपुर जिले के उपार्जन केन्द्रों एड़का, छोटेडोंगर, झारा, धौड़ाई, नारायणपुर, बेनूर, बिंजली, और बाकुलवाही में आज 8 दिसंबर तक कुुल 17 हजार 524 क्विंटल खरीदी गई है। ख़बर लिखे जाने तक सबसे अधिक धान उपार्जन केन्द्र एड़का में 5 हजार 596 क्विंटल धान की ख़रीदी की गई। इसके साथ ही छोटेडोगर में 969 क्विंटल, झारा में 588 क्विंटल, धौड़ाई में 581 क्विंटल, बेनुर में 3366 क्विंटल, बाकुलवाही में 2 हजार 248 क्विंटल, नारायणपुर में 2 हजार 725 क्विंटल, और बिंजली में 1 हजार 447 क्विंटल धान की खरीदी की गयी है। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने खरीदी के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध रहना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने उपार्जन केन्द्रों के लिए नियुक्त किये गये नोडल अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिये हैं।