ग्राम पंचायत नेवरा में चेतना स्व सहायता महिला समूह ने संभाला मोर्चा, नशा मुक्त गांव का लिया संकल्प, नेवरा की नारी शक्ति को सलाम, प्रशासन से अपील महिलाओं को सुरक्षा और सहयोग मिले जय हिन्द।

ग्राम पंचायत नेवरा में चेतना स्व सहायता महिला समूह ने संभाला मोर्चा, नशा मुक्त गांव का लिया संकल्प, नेवरा की नारी शक्ति को सलाम, प्रशासन से अपील महिलाओं को सुरक्षा और सहयोग मिले जय हिन्द।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। तखतपुर विधानसभा, थाना कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत नेवरा में चेतना मित्र समूह की महिलाओं ने गांव को नशा मुक्त करने की ठानी है।
चेतना स्व सहायता महिला समूह की महिलाएं अवैध शराब बिक्री के खिलाफ हाथ में लाठी लेकर रात के समय गांव में नशा मुक्ति अभियान चला रही हैं। महिलाओं ने ग्राम पंचायत नेवरा को नशा मुक्त बनाने के लिए कोल मोहल्ला व बांधा पारा में बिक रही कच्ची महुआ शराब के खिलाफ अभियान छेड़ा है।
गौरतलब है कि इससे पहले चेतना स्व सहायता महिला समूह की महिलाओं द्वारा कोटा थाना और पंचायत को सूचना देकर महुआ शराब को नष्ट भी कराया गया था। अब महिलाएं खुद आगे आकर गांव में जागरूकता रैली जारी है और पहरा दे रही हैं ताकि अवैध शराब नशा बिक्री पर रोक लगाने के लिए।
सबका संदेश न्यूज चेतना स्व सहायता महिला समूह की महिलाओं के जज्बे को सलाम करता है।
नेवरा में नशा मुक्ति अभियान चलाती चेतना स्व सहायता महिला समूह की महिलाएं।
नेवरा की नारी शक्ति को सलाम
कच्ची शराब के खिलाफ लाठी लेकर मैदान में
उतरीं चेतना स्व सहायता महिला समूह मित्र समूह की महिलाएं
ग्राम पंचायत नेवरा को नशा मुक्त बनाने का
लिया संकल्प, रात में कर रही हैं पहरा
सबका संदेश न्यूज इस हिम्मत को सलाम करता है
प्रशासन से अपील – ग्राम पंचायत नेवरा चेतना स्व सहायता महिला समूह महिलाओं को सुरक्षा और सहयोग मिले


