Uncategorized

Youth Congress protest: राहुल गांधी के खिलाफ FIR, रायपुर में पुतला दहन के दौरान पुलिस और युवा कांग्रेस के बीच हुई झूमाझटकी

रायपुर: Youth Congress protest, बिहार के दरभंगा जिले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के मामले पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने आज सभी जिलों में केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ पुतला फूंका। रायपुर के राजीव गांधी चौक में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम हुआ। जहां पुलिस के साथ हल्की झूमझटकी भी हुई।

इस दौरान आकाश शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी बिहार की युवाओं से चर्चा करना चाहते थे। उनकी समस्याओं को जानना चाहते थे। लेकिन बिहार में भाजपा गठबंधन की सरकार ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और उल्टे उन पर FIR भी कर दिया गया। युवा कांग्रेस इस तरह के अन्याय को नहीं सहने वाली है। इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

read more: Lightning Strike Death: आकाशीय बिजली का कहर, 6 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत, शोक में डूबा पूरा गांव

उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को बिहार में शिक्षा न्याय संवाद में बिहार की खोखली शिक्षा व्यवस्था पर बात करने गए थे। बिहार सरकार ने उनके इस कार्यक्रम को रोकने के लिए पूरा प्रयास किया। युवा नेता ने कहा कि इस प्रकार से कार्यक्रम को रोकना तानाशाही की पराकाष्ठा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या अब दलित, वंचित, पिछड़े वर्ग के छात्रों से संवाद करना संविधान के खिलाफ है। राहुल गांधी के पीछे युवाओं की शक्ति है। इस प्रकार की एफआईआर से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

दरअसल, राहुल गांधी ने दरभंगा में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय के छात्रों से मुलाकात की थी। यह मुलाकात अंबेडकर हॉस्टल में हुई, जिसकी प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। प्रशासन का दावा है कि छात्रावास में किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई थी, बावजूद इसके राहुल गांधी और उनके समर्थकों ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस मामले में पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं, दोनों में राहुल गांधी को नामजद किया गया था।

read more: हिमाचल बोर्ड से मान्यता नवीनीकरण नहीं करने पर स्कूलों पर लगेगा जुर्माना: अधिकारी

पहली एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 (पूर्व में धारा 144) के उल्लंघन को लेकर दर्ज की गई है। मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट खुर्शीद आलम ने यह प्राथमिकी दर्ज कराई, आरोप है कि राहुल गांधी और उनके समर्थकों ने निषेधाज्ञा के बावजूद सभा की और कानून व्यवस्था को नजर अंदाज किया है।

Related Articles

Back to top button