खम्हरिया नहर के पुल पर गड्ढों से परेशान ग्रामीण, एसडीओ ने ठेकेदार को दिए मरम्मत के निर्देश शिकायत पर हुई कार्रवाई

खम्हरिया नहर के पुल पर गड्ढों से परेशान ग्रामीण, एसडीओ ने ठेकेदार को दिए मरम्मत के निर्देश शिकायत पर हुई कार्रवाई
भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट जिला बिलासपुर के तखतपुर विधानसभा के खम्हरिया शाखा नहर के आर.डी. 3600 मी. पर बने VRB पुल की ऊपरी सतह पर गड्ढों के कारण बरसात में 4 इंच तक कीचड़-पानी जमा हो जाता था। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही थी।
ग्राम नेवरा निवासी भूपेंद्र साहू पिता रोहित साहू ने 03.06.2026 को अनुविभागीय अधिकारी, जल संसाधन उप संभाग रतनपुर को आवेदन दिया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ ने 05.06.2026 को पत्र क्रमांक 211 जारी कर ठेकेदार को तत्काल सुधार कार्य के निर्देश दिए हैं।
पत्र में निर्देश : मेसर्स राधेश्याम अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल एण्ड एमआरकेसीआईपीएल ज्वाइंट वेंचर, रायपुर को VRB की ऊपरी सतह की मरम्मत कराने और पानी निकास हेतु वीप होल लगाने को कहा गया है, ताकि इस वर्ष बारिश में पानी का जमाव न हो और ग्रामीणों को परेशानी न हो।
पत्र की प्रतिलिपि कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग कोटा और आवेदक भूपेंद्र साहू को भी भेजी गई है।
ग्रामीणों ने एसडीओ की त्वरित कार्रवाई पर खुशी जताई है और मांग की है कि बरसात से पहले काम पूरा हो जाए।




