छत्तीसगढ़
थाना सिविल लाइन, लखन साहू बटनदार चाकू के साथ गिरफ्तार।

थाना सिविल लाइन, लखन साहू बटनदार चाकू के साथ गिरफ्तार।
बिलासपुर। सरप्राइज चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा दीनदयाल कॉलोनी मंगला क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को चेक किया गया। जांच के दौरान लखन साहू पिता सदाराम साहू उम्र 23 वर्ष साकिन तारबहार तालाब के पास थाना तारबहार जिला बिलासपुर (छ.ग.) के कब्जे से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी उक्त चाकू दिखाकर लोगों को भयभीत कर रहा था।
आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।



