Uncategorized

Mehul Choksi Arrested News: मेहुल चौकसी बेल्जियम से गिरफ्तार.. CBI ने किया था अनुरोध, 13,500 करोड़ रुपये के लोन घोटाले में है शामिल

Mehul Choksi arrested from Belgium Live News

Mehul Choksi arrested from Belgium Live News: ब्रुसेल्स: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के करीब 2 अरब डॉलर (लगभग 13,500 करोड़ रुपये) के बहुचर्चित घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के अनुरोध पर हुई है, जो लंबे समय से चोकसी की तलाश कर रही थी।

Read More: Raipur Nigam Show Cause Notice: गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत.. सख्त हुआ निगम प्रशासन, आयुक्त ने जोन कमिश्नर और अभियंताओं को जारी किया शोकॉज नोटिस

बिजनेस समाचार पोर्टल द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल 65 वर्षीय मेहुल चोकसी बेल्जियम की एक जेल में बंद है। चोकसी PNB घोटाले में आरोपी नीरव मोदी का रिश्तेदार है और दोनों पर भारतीय बैंकों से धोखाधड़ी करके हजारों करोड़ रुपये का लोन हड़पने का आरोप है।

Mehul Choksi arrested from Belgium Live News: चोकसी ने घोटाले के सामने आने के बाद भारत छोड़ दिया था और बाद में एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ले ली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, अब भारत सरकार बेल्जियम से चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करेगी ताकि उसे भारत लाकर कानून के दायरे में लाया जा सके।

Read Also: Aaj Ka Rashifal 14 April 2025: शिव जी बनाएंगे हर बिगड़े काम.. इन चार राशियों के दूर होंगे हर दुःख, मिलेगी कारोबार में कामयाबी

CBI और अन्य एजेंसियां चोकसी के खिलाफ लुकआउट नोटिस और रेड कॉर्नर नोटिस पहले ही जारी कर चुकी हैं। अब गिरफ्तारी के बाद भारत के पास उसे वापस लाने का एक अहम् मौका है।

Related Articles

Back to top button