छत्तीसगढ़

नन्ही सी बालिका ने किया मुख्यमंत्री सहायता कोष में 741 रूपये दान!

कांकेर विनोद कुमार साहू सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-नन्ही सी बालिका ने किया मुख्यमंत्री सहायता कोष में 741 रूपये दान!

नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, इसके लिए जिले मे धारा-144(1) लागू की गई है, साथ ही लॉकडाउन भी किया गया है। ऐसे आपात स्थिति में जरूरतमंद लोगों के लिए मदद करने छोटे-बड़े सभी लोग सामने आ रहें हैं। शहर के भण्डारीपारा निवासी तोषण पटेल की चार वर्षीय पुत्री कुमारी खिंजल पटेल ने भी अपने माता-पिता द्वारा दिये गये पैसे को गुल्लक में डालकर 741 रूपये जमा किया था, जिसे उन्होंने मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए कलेक्टर श्री के.एल. चौहान को आज सौंपा। इस दौरान विधायक श्री शिशुपाल शोरी, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेश ठाकुर एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष दिलीप खटवानी एवं कांकेर शहर के विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के संचालक व प्रतिनिधिगण भी मौजूद थे।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button