छत्तीसगढ़

जनपद उपाध्यक्ष के गृहग्राम सोढ स्थित गौठान में पशुओं के रखरखाव में लापरवाही का मामला

 

(बरसात के सीजन में पशुओ के लिए शासन-प्रशासन द्वारा उचित व्यवस्था न कर पाना चिंताजनक, सोढ के घटनाक्रम से पशुप्रेमियों में आक्रोश)

छत्तीसगढ़ बेमेतरा बेरला:- बेरला विकासखण्ड अंतर्गत कुछ गाँवो में इन दिनों गाय व अन्य मवेशियों की रखरखाव मे लापरवाही का मामला प्रकाश में आ रहा है।जिसमे अव्यवस्था के कारण पशुधन की दर्दनाक मौत भी हो रही हैं।लिहाजा पशुप्रेमियों व ग्रामीणों में नाराजगी शासन-प्रशासन के प्रति स्पष्ट दिखाई दे रही है।
जानकारी के मुताबिक, ताज़ा मामला बेरला के ग्राम सोढ का बताया जा रहा है।जहां के स्थानीय गौठान में तकरीबन दर्जनभर मवेशी व पशुधन विगत दिनों हुई बारिश व बाढ़ के दौरान शासन-प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्था न कर पाने के चलते दर्द से तड़पते अव्यवस्था के बीच मौत हो गयी।जिसमे से कुछ पशुओं की गौठान में तड़पते हुए भयानक मौत की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है।जिसपर विपक्षी जनप्रतिनिधियों द्वारा सत्तापक्ष से कई सवाल भी उठाए जा रहे है।चूंकि मामला इसलिए और भी गम्भीर हो रही है,कि उक्त ग्राम सोढ़ वर्तमान में जनपद पंचायत बेरला के उपाध्यक्ष नवाज खान का गृहग्राम है।वही सत्तापक्षीय सरकार द्वारा पशुधन व गौमाताओं की व्यवस्था सुधार अनेक लोकलुभावन व महत्वकांक्षी योजना की योजना की बात कर रहे है।इसी बीच ग्राम सोढ जैसे कुछ गाँवो का मामला आम क्षेत्रवासियों व पशुप्रेमियों के बीच चर्चित हो रहा है।सूत्रों के मुताबिक सोढ के अलावा अन्य कुछ गाँवो में भी इसी तरह के घटनाक्रम घटित हुई है,ज़िसे शासन-प्रशासन द्वारा दबाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है,जो कि वाकई में बहुत ही चिंताजनक है।चूंकि यह मामला जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष के गृहग्राम का है इसलिए काफी गम्भीर है।

दरअसल हमारे गाँव के गौठान में गाय अथवा बैल की मृत्यु की नही हुई है। बल्कि कुछ बछड़े की असमय मृत्यु हुई है।
०अश्विनि रूपेंद्र पाटिल०
(सरपंच-ग्राम पंचायत सोढ)

‘अगर ऐसा है तो यह बड़ा हु गम्भीर मामला है।इस सम्बंध में जांच कर दोषी पाए जाने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
(सीईओ-जनपद पंचायत बेरला)

 

सबका संदेश ब्युरो चीफ बेमेतरा टिकेश्वर साहू 9589819651

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button