भगवान महावीर के लिखे प्रेरणादायी विषयों पर बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति


दुर्ग। भगवान महावीर के जीवन दर्शन बेटी बचाओं, बेटी बढ़ाओ, देवताओं की स्वर्ग में हड़ताल, शाकाहार,धर्मवंदना, जैनों की एकता, उतक्रांति, कर्मो का महत्व, मॉडन यमलोक, कर्ता बुद्धि एक भूल, जैसे रोचक एवं प्रेरणादायी विषयों पर दुर्ग जैन समाज के अलग अलग जैन पाठषाला कें बच्चों ने भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। अपनी तो पाठषाला धर्म की पाठषाला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन मोतीला वोरा जी थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की बधाई की और जैन समाज के द्वारा किये जा रहे कई सेवाभावी कार्यक्रमों की प्रशंंसा की मोतीलाल वोरा ने भी जैन समाज के साथ बिताए पलो को याद करते हुए खट्टे मीठे अनुभव साझा करते हुए दुर्ग वासियों को महावीर जयंती की बधाई दी। जैन समाज के छोटे छोटे बच्चों ने जैसे ही जैसे ही प्रस्तुति प्रारंभ की शहर का वातावरण अचानक बदल गया और तेज आंधी तूफान और बारिष के बाद भी बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति प्रारंभ रखी और रात्रि 12 बजे तक हर्ष और उल्लास के वातावरण जैन समाज के धर्मालंबियों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।
