गीतवितान ने रविन्द्रनाथ टैगोर को किया याद

भिलाई। गीत वितान कला केन्द्र ने गुरूदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर की 79 वीं पुण्यतिथि संस्था प्रांगण में मनाई। सर्वप्रथम गीतवितान की उपाध्यक्ष रजनी सिन्हा एवं सचिव शिप्रा भौमिक द्वारा गुरुदेव रवीन्द्रनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं समक्ष दीप प्रज्जवलन कर आयोजन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य मिथुन दास ने वेद मंत्र का पाठ एवं शांति प्रार्थना किया गया। यह आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए किया गया। रवीन्द्र प्रणती के इस आयोजन में रवीन्द्र संगीत आरो कौतो दुरे आछे आनों दोधाम, तोमारी अशीमे प्राणो मनो लोये के माध्यम से गुरूदेव को श्रद्धांजलि प्रदान किया गया। गुरूदेव की कविता प्रतिक्षा को सोमा देव एवं विलम्बीत का पाठंजली चक्रवर्ती ने किया। एकल गीत बादोल दिनेरो प्रथम फूल की प्रस्तुति भाशवती बोस द्वारा दी गई। संचालन शुभाशीष डे ने किया।