छत्तीसगढ़

कोंडागाँव पुलिस ने धारण किया छत्तीगसढ़ पुलिस गठन का प्रतीक चिन्ह/इंसिगनिया

08 जुलाई/2020/सबका संदेश

कोंडागाँव। आज दिनांक 07-07-2020 को राज्य पुलिस के संकेत चिन्ह (Formation Sign/ Insignia) को पुलिस अधीक्षक कोंडागांव सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा जिला पुलिस जवानों के वर्दी में लगाने की शुरुआत की गई और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने धारण किया इंसिगनिया(प्रतीक चिन्ह) को। छत्तीसगढ़ राज्य की विशिष्टताएं व विविधताओं को समाहित कर राज्य पुलिस ने गठन संकेत इंसिंगनिया (प्रतीक चिन्ह) पुलिस महानिदेशक श्री डी एम अवस्थी के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है।।इसमें ढाल, ढाल की सुनहरी बॉर्डर, अशोक चिन्ह, सूर्य रूपी प्रगति चक्र, बाइसन हॉर्न बना हुआ है, साथ ही ‘परित्राणाय साधुनाम’ लिखा हुआ है। प्रतीक में उल्लेखित 2000 राज्य गठन का वर्ष है और ढाल का रंग गहरा नीला है जो अपार धैर्य सहनशक्ति जिजीविषा, संवेदनशीलता और गंभीरता का प्रतीक है।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार साहू , उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती अंजली गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता तिवारी एवं पुलिस के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

http://sabkasandesh.com/archives/65096

http://sabkasandesh.com/archives/65094

Related Articles

Back to top button