जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के द्वारा शहीद विद्याचरण को श्रद्धांजलि अर्पित की

BHILAI:-जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भिलाई चरोदा के संयुक्त तत्वाधान में झीरम घाटी के शहीद विद्याचरण शुक्ल के शहादत दिवस पर 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने कहा कि विद्याचरण शुक्ल जी ऐसे जननेता थे जिन्होंने बचपन से लेकर जीवन के अंतिम समय तक छत्तीसगढ़ के हित एवं उत्थान की दिशा में कार्य किया सबसे अधिक बार केंद्रीय मंत्री होने का सौभाग्य है उनको प्राप्त था। लेकिन 25 मई की झीरम हमले में घायल होने के बाद लगातार 15 दिनों तक संघर्ष करने के पश्चात 11 जून को हम सब को छोड़ कर चले गए ऐसे छत्तीसगढ़ के वीर सपूत आज सभी लोगों के जीहन पर अपनी जगह बनाए हुए हैं। छत्तीसगढ़ के लिए किए गए उनके योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा एवं उनके बताए मार्गो पर छत्तीसगढ़ वासी चलते रहेंगे।
कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते सोशल डिस्टेंसिंग एवं शासन के निर्देशों का पालन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज मढरिया, नेता प्रतिपक्ष संतोष तिवारी, ब्लॉक महामंत्री दृय पप्पू चंद्राकर ,राजेश बघेल, पार्षद गण मोहन साहू, विनोद निषाद, वी.एन राजू, युवा कांग्रेस के अशफाक अहमद एवं सेवक राम उपस्थित थे।


