Uncategorized

अंतर इस्पात संयंत्र हैंडबाल प्रति. के लिए टीम का चयन 10 को

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधायें विभाग द्वारा हैंडबाल ग्राउण्ड, सेक्टर-4, भिलाई में सोमवार 10 दिसंबर को संध्या 05.30 बजे से बी.एस.पी. टीम के चयन हेतु चयन स्पर्धा आयोजित की गई है। चयनित टीम टाटा स्टील प्लांट, जमशेदपुर में 18.दिसंबर से 20दिसंबर तक आयोजित एस.पी.एस.बी. अंतर इस्पात संयंत्र हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेगी।

भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिक खिलाड़ी/वार्ड/भिलाई नगर परिधि के युवा (बालक) खिलाड़ी चयन स्पर्धा में भाग लेने के पात्र होंगे। इच्छुक प्रतिभागी 10 दिसंबर को संध्या 5 बजेे तक उपरोक्त मैदान में चयनकर्ताओं  एस.के.डी. मिश्रा व व्ही.एस. जोशी के पास अपना नाम दर्ज करा सकते है। इस चयन स्पर्धा के प्रभारी एस.एल. यादव, प्रबंधक क्री.सां. एवं ना.सु होंगे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button