कोरोना से लगातार लड़ रहे एल्डरमेन, महापौर देवेन्द्र ने की उनकी तारीफ

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-
जरूरतमंद लोगों को बांट रहे हैं मास्क और सेनेटाईजर
भिलाई । भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने भिलाई निगम के सभी एल्डरमेन से चर्चा की। वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना के रोकथाम व जरूरत मद लोगों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही शासन, निगम प्रशासन और विधायक द्वारा किए जाने वाले कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
महापौर देवेंद्र यादव ने सभी एल्डरमेन से कहा कि वे सभी लॉकडाउन के इस अवसर पर अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निर्वहन कर रहे। जिन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका बेहतर तरीके से निर्वहण करते हुए जरूरत मंद लोगो को सहयोग दें। सभी एल्डरमेन ने बारी-बारी महापौर को कई सुझाव दिए। जिसके माध्यम से लॉकडाउन में जरूरत मंद लोगो की मदद की जा सके। इसके अलावा लोग अपने घर मे ही रहे। कोई भी बेवजह बाहर न निकले। सभी घर मे सुरक्षित रह सके। इसके लिए भी जन जागरूकता लाने में सहयोग दे रहे है। एल्डरमेन ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ लगातार शहर में जनता की सेवा में जुटे है। रोज जरूरतमंद लोगों तक मास्क, सेनेटाइजर आदि पहुंचा रहे है। साथ ही सभी अपने अपने वार्डों को सेनेटाइज करने के काम में जुटे है। लगातार लॉकडाउन में जरूरी काम कर रहे है। एल्डरमेन लोगों ने महापौर को बताया कि जिस तरह से पार्षद अपने निधि का उपयोग कोविड 19 से लडऩे और जरूरत मंद लोगो के लिए मास्क, सेनेटाइजर राशन आदि खरिदने कर रहे है। उसी प्रकार वे सब भी अपने निधि का उपयोग जनता के सहयोग में लगा रहे है। इससे महापौर ने सभी एल्डरमेन लोगो की जमकर तारीफ की।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महापौर ने चर्चा के दौरान बताया कि एल्डरमेन लोकेश साहू हुडको क्षेत्र के वार्डो को सेनेटाइज करने में जुटे है। इसी प्रकार नरसिंह नाथ सुपेला क्षेत्र के वार्डए बबिता भैसारे एवं डी नागमणि खुर्सीपार इलाके के वार्डो को सेनेटाइज करने में जुटे है। ऐसी प्रकार मो शादाब फरीदनगर क्षेत्र, अरविंद राय कैम्प एरिया के वार्ड, सुनील गोयल खुर्सीपार एवं सेक्टर के क्षेत्रों में, शमशेर बहादुर नेहरू नगर एरिया के वार्डो को सेनेटाइज करने के साथ इस क्षेत्र के जरूरत मंद लोगों का सहयोग भी कर रहे है।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100